बिजनौर : नशे का कारोबार करते शेरकोट पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Edited By : | बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : 08 जुलाई, 2021

जनपद बिजनौर के शेरकोट में पुलिस ने चरस और स्मैक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। शेरकोट पुलिस को ये कामयाबी उस वक्त मिली जब एक मुखबिर ने सूचना दी कि मुहल्ला हाकिमान में एक व्यक्ति नशे का कारोबार कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस व्यक्ति को पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर इस व्यक्ति के पास से 250 ग्राम चरस, तीन पुड़िया स्मैक और 5500 ₹ नगद बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम आसिफ बताया।

एसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार आसिफ नशे का सामान बेचने का कारोबार करता है। पुलिस ने आसिफ को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया है।

बिजनौर की अन्य खबरों के लिए www.Bijnorexpress.com पर लॉगिन करे ।

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago