बिजनौर में एक पत्नी ने की मिसाल कायम, करवा चौथ पर पत्नी देगी पति को किडनी ।

करवा चौथ का व्रत पौराणिक कथाओं के अनुसार पति की लंबी आयु के लिए पत्नियों द्वारा रखा जाता है ।आज भी अनेकों महिलाएं व्रत के साथ-साथ पति की लंबी आयु के लिए अपना जीवन भी  दांव पर लगा देती हैं । ग्राम शादीपुर में एक शिक्षिका ने करवा चौथ की सच्ची बानगी प्रस्तुत करते हुए पति को किडनी डोनेट करने का निर्णय लिया है। 8 नवंबर को मेरठ में ऑपरेशन के द्वारा वह अपने पति को किडनी डोनेट करेंगी।

बिजनौर जिले के  ग्राम शादीपुर निवासी शकुन बाला पूर्व में शिक्षामित्र थी । अभी हुई शिक्षक नियुक्ति में उन्हें शिक्षक के रूप में नियुक्ति मिल गई है ।उनके पति भोगेंद्र सिंह पेशे से किसान हैं ।वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।

चिकित्सक को दिखाने पर पता चला कि उनके दोनों गुर्दे खराब हो गए हैं तथा गुर्दों की क्षमता काम करने लायक नहीं रही । यदि आगे का जीवन जीना है तो गुर्दा प्रत्यारोपण कराना पड़ेगा। शकुन बाला ने पति की सेवा की और उनका पूरा इलाज करा रही हैं।

वर्तमान में उनका मेरठ से इलाज चल रहा है और सप्ताह में दो बार डायलिसिस करानी पड़ती है ।बात नहीं बनती देख शकुनबाला ने पति को अपनी किडनी देने का निर्णय कर लिया। शकुनबाला बताती हैं कि डॉक्टर ने बताया है कि एक किडनी से व्यक्ति आसानी से जीवित रह सकता है। फिर मेरे लिए तो यह गर्व की बात है कि मेरा कोई अंग मेरे पति के जीवन के काम आ रहा है।

शकुन बाला ने बताया कि गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए लंबी कागजी कार्यवाही करनी पड़ रही है ।इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिलाधिकारी से भी अनुमति लेनी पड़ी है , पत्नी ने बताया कि कल ही उनके पास अस्पताल से फोन आया है कि आगामी 8 नवंबर को मेरठ में गुर्दा प्रत्यारोपण का ऑपरेशन किया जाएगा। करवा चौथ के अवसर पर पत्नी को खुशखबरी मिली तो वो फूली नही समा रही है ।

बाईट:-सकूनबाला शिक्षिका पत्नी

बिजनौर से रोहित कुमार की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago