बिजनौर

बिजनौर : रेस प्रतियोगिता में धावकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।3200 मीटर की रेस में आनंद सिंह नजीबाबाद प्रथम ।

Reprted By : संगम चौहान | बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : 01 नवंबर , 2021

भूतपुरी। अफजलगढ़ क्षेत्र के गाँव आलमपुर गांवड़ी में रेस प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधानपति संजय कुमार ने फीता काटकर किया रेस प्रतियोगिता में 80 धावकों ने प्रतिभाग लिया और अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई खेल समाप्ति पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को मुख्य अतिथि भोपाल सैनी द्वारा पुरुस्कृत किया गया।

रविवार को ग्रामीण स्तर पर गाँव आलमपुर गांवड़ी में खेल कमेटी द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे 3200 मीटर की रेस में आनंद सिंह नजीबाबाद प्रथम, बिल्ला सिंह हल्दौर द्वितीय, अश्वनी कुमार कोकापुर तृतीय विजेता घोषित किये गए। वही

1600 मीटर लम्बी रेस में हिमांशु नजीबाबाद प्रथम, अर्जुन सिंह भागीजोत द्वितीय, आसिफ अली भटपुरा तृतीय स्थान पर रहे।

400 मीटर की रेस में आकाश कुमार बिजनोर प्रथम, अंकित कुमार मोहद्दीनपुर द्वितीय, व योगेश कुमार किशनपुर तृतीय स्थान पर रहे। वही 100 मीटर लंबी रेस में समीर जसपुर प्रथम, आकाश कुमार नया गांव द्वितीय व योगेश कुमार किशनपुर तृतीय को विजेता घोषित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में आये भोपाल सैनी ने कहा युवाओं का उत्साहवर्धन करने शारीरिक व मानसिक रूप से खेल प्रतियोगिता बेहद जरूरी है पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है जिससे शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास बढ़ता है

ग्रामीण स्तर पर भी प्रतिभाशाली युवाओं की कमी नही है उन्होंने सभी विजेताओं को उनके द्वारा दिखाए गए उत्कृष्ट कार्य की तारीफ की ओर उनके भविष्य के लिए उज्ज्वल शुभकामनाएं दी प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को नकद धनराशि व शील्ड देकर पुरुस्कृत किया गया।

खेल कमेटी के आयोजन में गौरव कुमार, अमित कुमार, आदित्य कुमार, रवि कुमार, सचिन कुमार, कोमल सिंह, अंकुश कुमार, मोहित कुमार आदि का सहयोग रहा प्रतियोगिता की कमेंटेटरी कृष्णा सिंह ने की।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago