बिजनौर के हल्दौर में नहर की पटरी टूटने से प्राथमिक विद्यालय हुआ तालाब में तब्दील।

Reported By : नौरोज़ हैदर | बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 30 जुलाई, 2021

#Bijnor : जनपद बिजनौर में कई दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने से ग्राम पंचायत शादी पुर कलां में नहर की पटरी टूट गई जिससे खेतों के साथ साथ गांव के प्राथमिक विद्यालय में भी पानी भर गया।

बता दें की हल्दौर ब्लॉक के शादी पुर कलां गांव में कुछ दिन पहले भी नहर की पटरी टूट कर जलभराव होने से फसलों का काफी नुक़सान हुआ था सिंचाई विभाग द्वारा नहर का पानी बन्द कर दिया गया था ब्रहस्पतिवार को पटरी की मरम्मत भी शुरू हो गई थी।

लेकिन शुक्रवार को अचानक नहर में पानी आने से पटरी फिर से टूट गई जिससे गांव के मुख्य मार्ग के साथ साथ प्राथमिक विद्यालय में भी लग भग एक फुट पानी भर गया । विद्यालय स्टाफ पानी मे चल कर विद्यालय पहुँच रहा है और पानी में ही बैठने पर मजबूर है । सांप बिच्छू तथा अन्य ज़हरीले कीड़े पानी मे बहकर आने से स्टाफ़ में डर का माहौल है ।

विद्यालय स्टाफ ने बताया कि विद्यालय के सामने हर समय पानी भरा रहता है जिससे स्टाफ़ और बच्चों को बहुत परेशानी होती है बार बार संबन्धित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है परंतु समस्या का समाधान नही हो पा रहा है ।

इस आर्टिकल को शेयर करे व ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए ©️Bijnor Express पर बने रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के ऐप से अपने फ़ोन पर पाएं रियल टाईम अलर्ट और सभी खबरें डाऊनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

हल्दौर से नौरोज़ हैदर की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago