लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए सड़कों पर उतरी बिजनौर पुलिस

🔹बिजनौर पुलिस ने करवाया लाॅकडाउन का पालन, महामारी में भी बाज नहीं आ रहे हैं लोग,

बिजनौर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह के निर्देश पर बिजनौर पुलिस द्वारा शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिस द्वारा शहर के शक्ति चौराहा, जजी चौराहा, डाकखाना चौराहा पहुंचकर अनावश्यक सड़को पर घूम रहे वाहनों को रुकवाकर चालान किये गए

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों से बैरियर लगवाकर वाहनों को रुकवाकर चेक करवाया। एसपी ने लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन कराये जाने के निर्देश दिये।

साथ ही एसपी ने बताया कि लॉकडाउन उल्लंघन करने वाले के खिलाफ मुकदमा कायम किया जाएगा साथ ही 1 हज़ार रूपये का भी जुर्माना वसूला जाएगा और हवालात की सैर भी करनी पड़ सकती है इसलिए सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें

वहीं मंडावली पुलिस भी सड़कों पर उतरी और चेकिंग अभियान चलाया गया बेवजह रोड पर निकलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई मंडावली तिराहे पर थाने के सामने पुलिस के द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान चलाया गया,

और रोड पर निकलने वाले दुपहिया वाहनों में चौपाया वाहनों को रोका रोड पर निकलने का कारण पूछा गया और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर मंडावली पुलिस ने एक एक हजार रुपए के चालान काटे इसके अलावा ऑनलाइन चालान भी किए गए मंडावली पुलिस ने सभी से लॉक डाउन का पालन करने का अनुरोध किया

लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए सड़कों पर उतरी मंडावली पुलिस.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा वह मंडावली से अब्दुल रहमान अल्वी की यह रिपोर्ट,

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago