बिजनौर पुलिस टीम पर हमला, दारोगा और दो सिपाही घायल।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 14 सितंबर , 2021

बिजनौर : पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बावजूद टीम पर होने वाले हमले थमने का नाम लेते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बिजनौर जिले का है, जहां कोर्ट के नोटिस की तमिल कराने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में दारोगा समेत दो सिपाही भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इस हमले में थाने की सरकारी कार का पिछला शीशा भी टूट गया है। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दारोगा यशवीर सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हमले में घायल उप निरीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि वह क्षेत्र के गांव सरकथल नंगला उर्फ हकीमपुर नारायन उर्फ नंगला निवासी ग्रामवासियों पर पूर्व में विचाराधीन मामले की विवेचना करने गांव पहुंचे थे। जब वह दिनेश कुमार उर्फ कलवा को बुलाकर नोटिस तामील करा गांव में संबंधित अपराधों के तहत ग्रामीणों से चर्चा कर रहे थे।

इसी दौरान पुनीत पुत्र तेजपाल उनके पास आया और पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए पथराव कर दिया। इस पथराव में दारोगा यशवीर सिंह, कांस्टेबल अमित हुड्डा, निर्मल प्रताप सिंह घायल हो गए। बड़ी मुश्किल से तीनों ने अपनी जान बचाई।

वहीं हमले में उनकी जीप का शीशा टूट गया। फिलहाल दारोगा की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए आरोपी पुनीत को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। हालांकि दूसरी तरफ ग्रामीणों ने मामले से इंकार करते हुए पुलिसकर्मियों पर ही बदसलूकी के आरोप लगाए हैं।

सोर्स : पुलिस मीडिया न्यूज़

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago