बिजनौर : तमंचे के साथ फोटो डालने वाले को पुलिस ने भेजा जेल।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 30 सितंबर , 2021

सोशल मीडिया पर शस्त्र के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक को अवैध तमन्चा मय कारतूस सहित थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस अधीक्षक, बिजनौर द्वारा जनपद में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज अभियुक्त को थाना कोतवाली देहात पुलिस प्रभारी निरीक्षक श्री हरिश्चन्द्र जोशी थाना कोतवाली देहात द्वारा चैकिंग के दौरान दबोच लिया।

निखिल पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम उग्रावाला थाना कोतवाली देहात जनपद बिजनौर के पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर नाजायज व 02 जिन्दा कारतूस नाजायज सहित नहर पटरी ग्राम उग्रावाला से गिरफ्तार किया गया।

इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 233/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि उसने इसी तमन्चे के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की थी।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago