बिजनौर पुलिस के जवानों ने खोई बच्ची को उसके परिजनों तक पहुंचाया।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 30 सितंबर , 2021

नजीबाबाद के रायपुर सादात में आज सुबह पुलिस ने गश्त के दौरान एक रोती हुई बच्ची को देखा तो उसके बारे में जानकारी ली बच्ची ने रोते हुए अपना नाम अक्सा व निवासी ग्राम खेड़ा बताया पुलिस ने जानकारी जुटाकर खोई बच्ची को उसके परिजनों के सपुर्द किया।

जानकारी के अनुसार कोटकादर रायपुर मार्ग पर थाना नगीना देहात पुलिस का0 सद्दाम हुसैन,का0 रोहित चौधरी ने गश्त के दौरान एक रोती हुई बच्ची को देखा तो उसके बारे में जानकारी लेते हुए रोने का कारण पूछा बच्ची ने बताया की वो रास्ता भटक गई है उसका नाम अक्सा करीब 5 वर्षीय उसने अपने पिता का नाम अकील व माता का नाम अफसाना निवासी ग्राम खेड़ा बताया।

दोनो पुलिस कर्मियों ने जानकारी जुटाने के तुरंत बाद ही खोई हुई बच्ची के माता पिता की जानकारी जुटाने में जुट गई पुलिस द्वारा करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसके परिजनों तक खोई हुई बच्ची की सूचना पहुंचा दी।

सूचना मिलते आनन फानन में बच्ची की माता व उसके नाना कोटकादार बच्ची के पास पहुंचे जहां पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए बच्ची को उसके परिजनों के सपुर्द किया बच्ची के परिजनों ने दोनो पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस कार्य की जमकर प्रशंसा की दोनो पुलिस कर्मियों ने कहा की ये तो हमारा फर्ज था जो हमने निभाया है।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago