बिजनौर : यूपी-112 पीआरवी 2447 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल ।

Reported By : आक़िफ़ अंसारी | बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : जुलाई 2, 2021

जनपद बिजनौर में यूपी-112 पीआरवी 2447 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पेट्रोल खत्म हुई गाड़ी को अपनी गाडी (पीआरवी-2447) से बांधकर लगभग 03 किलोमीटर दूर पैट्रोल पम्प पर पहुॅचाया व उसमें पैट्रोल डलवाकर सराहनीय कार्य कर मानवता की मिसाल पेश की ।

कल रात्रि में समय करीब 8 बजे जब पीआरवी 2447 पर तैनात पुुलिस कर्मी अपने प्वाइंट पर जा रहे थे तो रास्ते में एक गाडी खडी मिली, जिसका पैट्रोल खत्म हो गया था। गाडी में कुल 04 व्यक्ति सवार थे। गाडी में सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस से सहायता की मांग की गयी।

पीआरवी 2447 पर तैनात पुलिसकर्मी 1-हे0कां0 43 अजय कुमार 2-कां0 1349 गौरव शर्मा 3-चालक मंजीत कुमार द्वारा पैट्रोल खत्म हुई गाडी को रस्सी की सहायता से अपनी गाडी (पीआरवी-2447) से बांधकर लगभग 03 किलोमीटर दूर पैट्रोल पम्प पर पहुॅचाया व उसमें पैट्रोल डलवाकर सभी को ससकुशल उनके गन्तव्य को रवाना किया गया। पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियो का गाडी में मौजूद सभी व्यक्तियों द्वारा धन्यवाद प्रकट किया गया।

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago