Categories: नूरपुर

बिजनौर पुलिस ने किया सस्ता सोना देने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश

Bijnor: ठगी के आरोपी गिरफ्तारबिजनौर में सस्ता सोना देने के नाम पर ठगी करने वाले इंटर स्टेट गैंग का पर्दाफाश करते हुए आज पुलिस ने 15 हज़ार के इनामी 5 अभियुक्तों को पकड़ा है। इन ठगों के द्वारा काफी समय से सोने का लालच देकर सोना व्यापारियों को रुपयों के साथ बुलाकर उनसे तमंचे के बल पर रुपए लूटने का काम किया जा रहा था

पुलिस ने आज इन सभी ठगों को जनपद के नूरपुर थाने के धामपुर रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से नकली सोने के आभूषण सहित अवैध तमंचे बरामद किए है

बिजनौर के हलदौर क्षेत्र के रहने वाले सुमित ने 8 अप्रैल को नूरपुर थाने में ठगी करने वालों के खिलाफ एक मुकदमा लिखाया था। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि मयूर ज्वेलर्स पर काम करने वाले सागर नाम के व्यक्ति ने उसे सोना खरीदने के लिए 5 लाख रुपया लेकर नूरपुर व धामपुर रोड पर बुलाया था। जहां पर स्कॉर्पियो गाड़ी से आए 5 बदमाशो अबरार नाजिम, राहुल, सागर और रिजवान ने तमंचे के बल पर उनसे 5 लाख रुपये लूटने की साजिश रची थी लेकिन शोर मचाने पर यह 5 बदमाश मौके से फरार हो गए थे

जिसके बाद पीड़ित सुमित ने थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। इस ठगी के मामले को लेकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह 5 अपराधी सस्ती दरों पर सोना व चांदी बेचने का झांसा देकर लोगों को शिकार बनाकर उनसे रुपए ठगने का काम किया करते थे। इन लोगों ने इसी ठगी के दौरान सुमित को भी अपना निशाना बनाया था।

यह सभी लोग गुजरात, आंध्र प्रदेश ,मुंबई तेलंगाना, बेंगलुरु में जाकर घूम फिर कर पॉश कॉलोनियों में रहकर बंद पड़े मकानों का ताला तोड़कर सोना चोरी और रुपए भी चोरी करने का काम किया करते थे। करीब 2 महीने पहले नाजिम, रिजवान, सद्दाम अपने अन्य साथी रहमत और अजय के साथ मिलकर गुजरात के प्रेसिडेंट कॉलोनी में नीलकमल के सामने रिद्धि सिद्धि फ्लैट में चोरी करने का भी काम किया था।

इन लोगों ने वहां से 200 ग्राम सोना, 600 ग्राम चांदी सहित 40 हज़ार रुपये नकद चुराए थे। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, 7 डिब्बे प्लास्टिक में जिस में पीली धातु और सफेद धातु के आभूषण। घटना में शामिल एक स्कार्पियो गाड़ी सहित एक चाकू बरामद किया। पुलिस इन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज रही है

बिजनौर में सस्ता सोना देने के नाम पर ठगी करने वाले इंटर स्टेट गैंग का पर्दाफाश…आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह खास रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago