बिजनौर की हल्दौर पुलिस ने पकड़ा बाइक चोरो का गैंग,

▪️स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली ।

▪️पकड़े गए सदस्यों पर हत्या व चोरी सहित अन्य मुकदमे ।

Bijnor के हल्दौर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में वाहन चोरो का गैंग सक्रिय है जिसके चलते पुलिस क्षेत्र में वाहन चैकिंग करा रही थी। बीती रात लगभग ग्यारह बजे प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सौलंकी के निर्देशन में थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार, सब इंस्पेक्टर अजय शर्मा, स्वाट टीम के सब इंस्पेक्टर हिमांशु चौहान अपनी टीम के साथ चांदपुर मार्ग ओर पड़ने वाले मोहनपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे  की तभी उन्हें चांदपुर दिशा से एक बाइक आती हुई दिखी जिसे रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार दोनों लोग भागने लगे जिन्हें पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया।

पुलिस द्वारा पकड़े गये स्योहारा थाना क्षेत्र के मंसूर सराय निवासी नईम पुत्र हारून अली व लखन पुत्र जय प्रकाश निवासी ग्राम सलेम सराय थाना धामपुर के साथ सख्ती से पूछताछ करने पर पकड़े गये दोनों आरोपितों ने बताया कि वो वाहन चोर है तथा उनके पास मिली बाइक के अलावा तीन और बाइक मोहनपुर रोड ओर स्थित नलकूप के पास झाड़ियों में छिपा रखी है, पुलिस ने चोरो की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक व उनके पास से दो 315 के तमंचे दो ज़िंदा कारतूस के साथ बरामद किया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गये वाहन चोर गैंग के सदस्यों पर विभिन्न थानों में हत्या व चोरी सहित अन्य मुकदमे पंजीकृत है।

रिपोर्ट बाई बिजनौर एक्सप्रेस

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago