बिजनौर पुलिस ने मोबाइल चोर गैंग सदस्यों को गिरफ्तार कर किया घटना का खुलासा

Reported By : मौहम्मद शुऐब| बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : 06 जुलाई, 2021

◾दर्जनों की संख्या में चोरी किए हुए मोबाइल बरामद।
◾ बिजनौर एसपी प्रेस कांफ्रेंस कर किया घटना का खुलासा।

जनपद बिजनौर की थाना चांदपुर की पुलिस टीम व स्वाट टीम द्वारा मोबाईल चोर गैंग का पर्दाफाश कर 02 शातिर चोर, चोरी के 10 मोबाईल, 08 हजार रूपये तथा 02 अवैध तमंचे मय कारतूस सहित गिरफ्तार किया ।

ज्ञात है कि सोमवार को श्हर्ष कुमार पुत्र खेन्दपाल सिंह निवासी ग्राम हिलालपुर थाना चाँदपुर जनपद बिजनौर द्वारा अपनी मोटर साइकिल के बैग से मोबाइल व 8000 /रुपये चोरी हो जाने के सम्बंध मे थाना चाँदपुर में अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था कार्यवाही में थाना चांदपुर पुलिस व स्वाट टीम ने अनावरन करते हुए 4 लोगो को धनोरा फाटक के पास कस्बा चाँदपुर से रात्री में गिरफ्तार किया गया

इनके कब्जे से चोरी के उक्त मोबाइल व नगदी सहित चोरी के 09 अन्य मोबाइल 2 अदद तमंचा 315 बोर मय 04 जिंदा कारतूस 2 अदद खोका कारतूस व एक मोटरसाइकिल सफेद रंग की अपाचे बिना नम्बर प्लेट बरामद की गई इन आरोपियो पर थाना हल्दौर में अट्टा मंदिर के पास अपने 15-20 साथियों के साथ फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया था इन पर अलग अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है

बिजनौर एक्सप्रेस पर बने रहने के लिए धन्यवाद 😊

अन्य खबरों के लिए बिजनौर एक्सप्रेस की मोबाइल एप्लीकेशन आज ही डाऊनलोड करें ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago