बिजनौर पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को किया गिरफ़्तार

बिजनौर पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा। गिरफ्तार किए गए तीन लुटेरों के पास पुलिस ने लूट की रकम के 20 हजार रुपय सहित आभूषण व कीमती मोबाइल फोन किये बरामद। गिरफ्तार किए गए तीनों लुटेरों के पास से पुलिस ने अवैध शस्त्र व बाइक भी बरामद की। बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र की सरकड़ा नहर के पुल के पास हुई थी लूट। एसपी बिजनौर ने प्रेस वार्ता कर किया घटना का खुलासा।

दरअसल यह पूरी घटना बिजनौर के थाना सियोहारा क्षेत्र के रहने वाले इमरान व फैजन बाइक द्वारा 17 अगस्त की देर शाम निंद नींदड्डू अपनी बहन के यहाँ जा रहे थे। जैसे वे चकराजमल की नहर के पुल के पास पहुँचे तो अज्ञात बदमाशों द्वारा 47 हजार की नगदी, एक अंगुढी और दो मोबाइल लूट लिए थे। एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने लूट की घटना का खुलासा करते हुवे बताया कि तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास से 20 हजार की नगदी, अंगूठी, मोबाइल एक तमंचा 12 बोर 2 जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त मुरादाबाद के है। अभी अभी इन तीनो अभियुक्तों ने आपराधिक दुनिया मे कदम रखा है।

बाईट- एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह बिजनौर

रिपोर्ट:-फैसल खान बिजनौर

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago