बिजनौर रिजर्व पुलिस लाइन में आज एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी के पी सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने महिला पुलिस बीट अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और कर्तव्य के लिए तत्पर रहने को प्रोत्साहित किया
साथ ही अफसरों ने महिला पुलिस कर्मियों को तत्परता, गंभीरता पूरी ईमानदारी के साथ ड्यूटी के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। बिजनौर रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आयोजित हुए महिला पुलिस कर्मी प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद की समस्त महिला पुलिस बीट अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी मौजूद रही
बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।
© Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…