बिजनौर पुलिस ने एसपी के नेतृत्व में जिले भर में चौपाल लगाकर महिलाओ को जागरूक किया

▪️बिजनौर एसपी ने मुख्य तौर पर महिलाओ को अधिकारो के प्रति जागरूक किया

Bijnor: नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वालंबन हेतु प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए जन कल्याणकारी योजना मिशन शक्ति फेस 3 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के प्रति योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें महिलाओं व बालिकाओं संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक किया गया

दरअसल मिशन शक्ति फेस-3 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली शहर क्षेत्र की कुटिया कॉलोनी में चौपाल लगाकर महिलाओं से वार्ता की गई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे विशेष मिशन शक्ति अभियान के संबंध में एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने महिलाओं से वार्ता कर जागरूक किया

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के प्रति योजनाओं के बारे में जानकारी दी! महिलाओं व बालिकाओं को कोई भी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 102, 108, 112, 181, 1076, 1098, 1090 की सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।

शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, स्वाभिमान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तीसरे चरण के अंतर्गत बिजनौर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह के निर्देश पर बिजनौर के सभी थानों पर छात्राओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

इसके अतिरिक्त शासन द्वारा जारी की गई योजनाएं राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, शादी अनुदान योजना, वृद्धावस्था संचालन, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, परिवार कल्याण सेवाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना आदि की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित गांव की दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago