Categories: किरतपुर

किरतपुर थाने में तैनात सिपाही पुष्पेन्द्र ने मानवता का परिचय देते हुए महिला की जान बचाकर बिजनौर पुलिस का नाम रोशन किया

बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती एक जरूरत मंद महिला को ओ-पोजिटीव ब्लड की आवश्यकता थी। परिजनों के काफी प्रयास के बाद भी कहीं से भी ओ-पोजिटीव ब्लड नहीं मिल रहा था। ब्लड ना मिलने की वजह से महिला की हालत बिगड़ती जा रही थी। परिजन इधर उधर प्रयास में लगे थे कि तभी अस्पताल के बाहर खड़े किरतपुर थाने में तैनात सिपाही पुष्पेन्द्र चाहल ने रोक कर उनकी परेशानी जानने का प्रयास किया।

महिला के परिजन ने बताया कि उनको ओ-पोजिटीव ब्लड की आवश्यकता है जो कहीं नहीं मिल रहा है। इतना सुनते ही सिपाही ने तुरंत कहा कि आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है मेरा ग्रुप ओ-पोजिटीव है। मैं आपको ब्लड दूंगा। इतना सुनते ही बेचैन दिल को मानो जैसा करार आ गया।

सिपाही पुष्पेन्द्र जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंच गये और अपना ब्लड दान कर महिला की जान बचायी। सिपाही ने अंजान महिला व अंजान लोगों की परेशानी दूर करके जहां मानवता का परिचय दिया वहीं उसने महिला की जान बचाकर पुलिस का इकबाल बुलंद कर दिया। बिजनौर पुलिस के सिपाही की चारों ओर प्रशंसा हो रही है

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

बिजनौर से आकिफ अंसारी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago