Categories: बिजनौर

बिजनौर कोर्ट की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर 11 पुलिसवाले हुए सस्पैंड

बिजनौर में कोर्ट में पेशी पर आए हर्षित चिकारा की हत्या के इरादे से तमंचा लेकर कोर्ट न0 6 के पास पहुंचे रिपुल के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना के चलते शनिवार को कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील हो गया। कोर्ट के प्रवेश द्वार पर भारी संख्या में फोर्स तैनात रही और सघन चेकिंग के बाद ही लोगों को कोर्ट परिसर में प्रवेश दिया गया। कोर्ट के कर्मचारियों के पहचान पत्र चेक किए गए। संदिग्धों से पूछताछ की गई और वाहनों की भी तलाशी ली गई।

एसपी अभिषेक झा, एसपी सिटी संजीव वाजपेई, एसडीएम सदर अवनीश कुमार, सीओ सिटी संग्राम सिंह और कोतवाल उदय प्रताप भारी पुलिस बल के साथ जायजा लेने कचहरी पहुंचे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और कड़े निर्देश दिए।

जजी में वादकारियों और वकीलों के लिए प्रवेश के लिए दो गेट बने हुए हैं। मंडावर रोड स्थित द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली जाती है। गेट नंबर तीन पर एक्सरे मशीन लगी है। इससे होकर लोगों को गुजरना पड़ता है।

इस चेकिंग के बावजूद एक युवक तमंचा लेकर जजी परिसर में घुस गया। एसपी अभिषेक झां ने कोर्ट की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर कोर्ट में डयूटी पर तैनात 11 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आकिफ अंसारी बिजनौर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago