किडनैपर के पकड़े जाने पर भावुक हुए एक्टर मुश्ताक खान ने किया बिजनौर पुलिस का धन्यवाद

मुश्ताक खान ने डेढ़ मिनट का एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने अपने केस को 4 दिन में सुलझाने पर बिजनौर पुलिस और प्रदेश की सरकार की तारीफ की। साथ ही अन्य कलाकारों को भी सतर्क रहने और किसी इवेंट में जाने से पहले पुलिस को सूचना देने की बात कही।

मुश्ताक खान ने बताया कि मुझे लवी के घर बंधक बनाया था। मस्जिद में अजान सुनकर सुबह होने की जानकारी हुई। साहस किया और बंधनमुक्त होकर घर से बाहर निकला। रास्ते में टेंपो चालक मिला, जिसने मस्जिद पर जाने का रास्ता बताया। वहां पहुंचा और लोगों ने मेरी मदद की।

21 नवंबर को गाजियाबाद में अपने दोस्त के घर पहुंचा। 22 नवंबर को मुंबई वापस पहुंच गया। बदमाशों ने दो दिन उन्हें बिजनौर में ही ढूंढा था। पुलिस को घटनाक्रम सुनाते-सुनाते मुश्ताक की आंखों में आंसू आ गए।

एसपी बिजनौर ने उनका ढांढस बांधा और कहा कि बदमाशों पर बड़ी कार्रवाई करेंगे। मुश्ताक खान आपबीती बताते समय रो पड़े। एसपी अभिषेक झा ने उन्हें ढांढस बंधाया। मुश्ताक शनिवार को अपना बयान दर्ज कराने पहुंच थे।

वीडियो में मुश्ताक खान ने बिजनौर पुलिस की तारीफ करते हुए कहा- हाय मेरे मित्रों कैसे हो, आप सभी लोग हमें जानते होंगे… फिल्मों में देखा होगा, मैं मुश्ताक खान। आज मैं यहां बिजनौर में हूं। मैं सर्विलांस ऑफिस में बैठा हुआ है। यहां इसलिए बैठा हूं कि मेरा एक बहुत बड़ा केस था। जो मेरे साथ हादसा हुआ था, जिसका खुलासा कर दिया गया है। इसमें सबसे बड़ा योगदान यूपी पुलिस

खासतौर पर बिजनौर पुलिस का है। पुलिस ने इस मामले को महज 4 दिन में साल्व कर दिया है। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 8 दिसंबर को मैंने यह पूरी घटना एसपी बिजनौर को फोन पर बताई।

इसके बाद इनकी पूरी टीम लग गई। मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी, कि मेरा केस इस तरीके इतनी तेज साल्व हो जाएगा इसलिए आज मैं बहुत खुश हूं, इसलिए मैं बिजनौर पुलिस को धन्यवाद देता हूं। मैं इसमें बिजनौर पुलिस, यूपी पुलिस, यूपी सरकार को तहे दिल धन्यवाद देता हूं। इसमें हमारे दोस्तों और हमारे रिश्तेदारों में अच्छा मैसेज जाएगा। उनके अंदर का डर खत्म होगा

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ चीफ एडिटर विकास आर्य

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago