नजीबाबाद में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान दो पहिया व चार पहिया वाहनों के काटे गए चालान

बिजनौर के थाना क्षेत्र नजीबाबाद आजाद चौक पर आज ट्रैफिक पुलिस के द्वारा  सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें दो पहिया व चार पहिया वाहनों के चालान काटे गए। हेड कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह व कांस्टेबल विजय मान के द्वारा अधिकारियों के आदेश पर आज वाहन चेकिंग अभियान नजीबाबाद व आसपास के क्षेत्र में चलाया गया  जिसमें चार पहिया वाहनों के बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन स्वामियों के चालान काटे गए वहीं दो पहिया वाहनों के बिना हेलमेट व एक बाइक पर तीन तीन चार चार सवारियां बैठने पर उनके चालान काटे गए

आप को बता दे कि अक्सर अधिकारियों के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस व सिविल पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाती ही रहती है अपने-अपने पॉइंट पर सभी चेकिंग अभियान चलाते हैं पर आजकल के युवा है कि मानते ही नहीं और बाइक से फर्राटा भरते हुए तेज गति से एक-एक बाइक पर तीन-तीन चार चार बैठकर तेज गति से भागते हैं और इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है जो की एक्सीडेंट या बाइक फिसलने से चोट लग जाती है और हाथ पैर भी टूट जाते हैं वह मृत्यु तक भी हो जाती है

पुलिस की यही अपील रहती है व चेकिंग करने की भी यही मनसा होती है कि कोई भी वाहन  तेज गति से ना चलाएं और ना ही ओवर स्पीड या बिना हेलमेट या तीन तीन चार चार लोग एक बाइक पर या बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन पर न जाए ताकि किसी के साथ भी दुर्घटना ना हो और किसी को अपनी जान गवानी ना पड़े

वहीं युवा है कि वह मानते ही नहीं है चालान भी कट जाते हैं फिर भी वाहन तेज गति से चलते हैं और अपनी जान जोखिम मैं तो डालते ही है वह दूसरों की भी जोखिम मैं डालते हैं सभी यही अपील करते हैं कि वाहन को धीमी गति से चलाएं और सही सलामत अपने  गंतव्य पर जाए

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नसीम अहमद साहनपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago