डीआईजी मुरादाबाद का बिजनौर दौरा नूरपुर पुलिस की व्यवस्थाओं को परखा किया निरीक्षण

बिजनौर की नूरपूर पुलिस की व्यवस्थाओं को परखने के लिए डीआईजी मुरादाबाद मंगलवार को निरीक्षण के लिए बिजनौर पुलिस एसपी के साथ नूरपुर थाने पहुंचे।

उन्होंने थाने पहुँचकर अलग-अलग शाखाओं का निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने असलहा चलाने और खोलने बांधने में पुलिसकर्मियों की निपुणता को भी जाना

मंगलवार को पुलिस लाइन में डीआईजी मुनिराज जी को थाने पहुँचने पर सलामी दी गई। इसके बाद डीआईजी ने थाने में स्थित समस्त शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव को चेक किया गया। साथ ही नियंत्रण कक्ष एवं डायल 112 का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव तथा थाने के विभिन्न स्थानों पर लगाये गए आईपी कैमरों व सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड को परखा गया। निरीक्षण करते हुए जरुरी दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान एसपी नीरज कुमार जादौन एएसपी देहात राम अर्ज सिंह,सीओ भरत सिंह सोनकर, थानाध्यक्ष अमित कुमार, शहर इंचार्ज मो यासीन,अपराध निरीक्षक माधो सिंह बिष्ट,उपनिरीक्षक उमेश यादव आदी पुलिस बल मौजूद रहा।

बिजनौर में दो दिन के दौरे पर पहुँचे DIG ने एसपी ऑफिस,कंट्रोल रूम, पुलिस लाइन व दो थानों का किया निरीक्षण।

©बिजनौरExpress

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नूरपुर से गुलफाम राजा की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago