उत्तराखंड पुलिस व पत्रकार के साथ सड़क पर हंगामा करना सिपाही को पड़ा भारी बिजनौर एसपी ने किया निलंबित

🔻बिजनौर एसपी ने सिपाही को नशे में लड़कीं संग सड़क पर उत्पात मचाने पर किया सस्पैंड

Bijnor: बीते सोमवार उत्तराखंड पुलिस व पत्रकार के साथ नोकझोंक करना बिजनौर में तैनात एक सिपाही को भारी पड़ गया। दरअसल, उत्तराखंड पुलिस चालान काटना चाहती थी, इसके विरोध में दोनों के बीच विवाद हुआ था

अब इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने पर एसपी बिजनौर ने हल्दौर थाने में तैनात सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया गया कि उक्त सिपाही ड्यूटी से गैर हाजिर होकर महिला के संग कोटद्वार घूमने के लिए गया था।

थाना हल्दौर पर तैनात सिपाही विजय तोमर की पुलिस लाइन बिजनौर में रात्रि क्यूआरटी ड्यूटी लगी थी। लेकिन सिपाही ड्यूटी से गैर हाजिर हो गया। उधर, एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कोटद्वार पुलिस और उक्त सिपाही के बीच वाद विवाद हो रहा है। दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी।

बताया गया कि शराब के नशे में धुत सिपाही के संग में एक महिला भी थी। कोटद्वार में उक्त सिपाही द्वारा हंगामा करने पर वहां के पुलिस ने कार का चालान काटना चाहा। वहीं, सिपाही के साथ कार में सवार महिला ने कपड़े फाड़ने की धमकी भी दी थी। हालांकि, बाद में कोटद्वार पुलिस ने सिपाही की कार को सीज कर दिया था। इसी बात को लेकर विवाद हो गया था

वहीं वीडियो वायरल होने पर मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी। जिसके आधार पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने सिपाही विजय तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस पूरे मामले की जांच सीओ नजीबाबाद को सौंपी गई है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ विकास आर्य की रिपोर्ट

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago