बिजनौर एसपी ने नहटौर कोतवाली का किया वार्षिक निरक्षण दिए दिशा निर्देश

बिजनौर के नहटौर थाने का पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन का वार्षिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर कक्ष,महिला हेल्प डेस्क, वाहन गौदम, शस्त्रागार आदि का स्थलीय निरीक्षण किया तथा चौकीदारों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी

शनिवार की सायं पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन नहटौर कोतवाली पहुंचे। वहा पहुंचने पर उन्होंने गार्ड की सलामी ली।उसके उपरांत उन्होंने थाना बिल्डिंग, मैस,अभिलेख, अभिलेखों का रख रखाव,कंप्यूटर कक्ष,थाना कार्यालय,साइबर सैल,महिला हेल्प डेस्क,हवालात, शस्त्रागार,वाहन गौदाम, दंगा नियंत्रण उपकरण आदि का स्थलीय निरीक्षण किया।

इसी दौरान थाना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षकों से पिस्टलों की ड्रिल कराई गई।उन्होंने थाना क्षेत्र के चौकीदारों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उन्हें निर्देशित करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में होने वाले अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को दे।

जिससे समय से घटना का पता चलने पर उस पर अंकुश लगाया जा सके और चौकीदारों को ईमानदारी और लगन से कार्य करने के निर्देश दिए।साथ ही चौकीदारों को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन और प्रभारी निरीक्षण धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने टार्च वितरित की।

इस मौके कर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आज थाने का निरीक्षण किया गया है।पुलिस की व्यवस्थाओं, शस्त्रागार ,अभिलेख,मैस आदि का जायजा लिया गया है।साथ ही जो कमिया है उनका सुधार करने के लिए सीओ धामपुर व प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए है ताकि समय से जनता को न्याय मिल सके

इस मौके पर सीओ धामपुर सर्वम सिंह,कोतवाल धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, एसएसआई कुलजीत सिंह, कस्बा उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह सहित आदि उपनिरीक्षक मौजूद रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नहटौर से मौहम्मद फैज़ान की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago