Categories: बिजनौर

बिजनौर पुलिस ने दंगाइयों से निपटने के लिए की मॉक ड्रिल

▪️एसपी व डीएम ने आँसू गैस के गोले छोड़ भीड़ को किया काबू!

▪️डीएम व एसपी की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों दने दंगाइयों से निपटने के लिए बलवा ड्रिल का अभ्यास किया ।

बिजनौर पुलिस लाइन में उमेश मिश्रा जिलाधिकारी बिजनौर व दिनेश सिंह पुलिस अधीक्षक बिजनौर की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउण्ड़ पर बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास जनपद की कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जनपद के समस्त पुलिसकर्मियों को समय – समय पर कराया जाता है

बलवा ड्रिल के अभ्यास के क्रम में पुलिसकर्मियों की भिन्न-भिन्न टीमें बनाकर विभिन्न प्रकार के शस्त्रों, दंगा नियन्त्रण उपकरणों का संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया । पुलिस टीमों को दंगाईयों से निपटने के लिए दंगा ड्रिल के दौरान की जाने वाली कार्यवाही का अभ्यास कराया गया

अभ्यास के दौरान भीड को तितर – बितर करने के लिए अपनाये जाने वाले तरीकों, फायर ब्रिगेड की गाडी से पानी की बौछार, लाठी चार्ज, आसूं गैस, एण्टीराईट गन, रबड बुलेट गन, टीयर गैस, हैण्ड ग्रेनेड, मीर्ची बम आदि का भी अभ्यास कराया गया ।

बलवा ड्रिल के दौरान समस्त अपर जिलाधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी/समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

अभ्यास में समस्त थानों के पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त रिजर्व पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहें। इसके उपरान्त जिलाधिकारी बिजनौर श्री उमेश मिश्रा द्वारा जनपद के पुलिसकर्मियों के डयूटी हेतु 200 बॉडी प्रोटेक्टर, पुलिस अधीक्षक बिजनौर बिजनौर को भेंट किए गए। जिनको पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त थानों के लिए वितरित किए गए

डीएम व एसपी की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों दने दंगाइयों से निपटने के लिए बलवा ड्रिल का अभ्यास किया ।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता आक़िफ़ अंसारी बिजनौर

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago