बिजनौर में भैंसे चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार 6 भैंसों के साथ अवैध तमंचे भी बरामद

बिजनौर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने पांच शातिर पशु चोरों को चोरी किए गए पशुओं के साथ गिरफ्तार उन्हें किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी पशु चोरों को जेल भेजा जा रहा है। पशु चोरों के पास से पुलिस ने 6 जिंदा पशु बरामद किए हैं साथ ही अवैध तमंचे भी पुलिस ने इनके पास से बरामद किए हैं।

आप को बता दे कि 23 मई की रात को 10 भैंस चोरी होने की शिकायत पीड़ित शमशेर सिंह द्वारा पुलिस से की गई थी। जिसके चलते पुलिस ने चैकिंग के दौरान आज महिंद्रा पिकअप गाड़ी में 6 जिंदा भैसों को लादकर ले जा रहे कासिम, साजिद, वसीम, मुनव्वर और गुलाम को पकड़ लिया।

एसपी ने बताया कि उत्तराखंड के श्यामपुर हरिद्वार के रहने वाले वन गुर्जर बरसात के बाद जनपद के रावली क्षेत्र में निवास करने लगते हैं। उन्ही में से गिरफ्तार हुए यह सभी आरोपी आज पकड़े गए हैं। पुलिस द्वारा इन सभी से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उनके द्वारा 10 भँसे चोरी की गई थी जिनमें से 4 भैंसों को उनके द्वारा चांदपुर क्षेत्र में भेज दिया गया था।

पुलिस ने इनके पास से अवैध शस्त्र और चोरी किये गए 6 पशुओं को बरामद किया है। एसपी बिजनौर ने प्रेस वार्ता कर चोरी का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार हुए सभी शातिर पशु चोरों को जेल भेजा जा रहा है साथ ही इनके ऊपर गैंगस्टर की कार्यवाही भी की जाएगी

10 भैंसे चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार 6 भैंसों के साथ अवैध तमंचे भी बरामद

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago