बिजनौर पुलिस ने ई रिक्शा लुटेरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिजनौर में ई-रिक्शा चोरी करने का एक नया तरीका चोरों ने अपनाया है। चोर ई रिक्शा चालकों से दोस्ती कर उनके खाने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर उनकी ई रिक्शा चोरी कर फरार हो जाया करते थे। पुलिस ने इन घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

दरअसल बिजनौर की चांदपुर पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को चोरी की ई रिक्शाओं सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्त रहमान और सुहेल पिछले काफी लंबे समय से रिक्शा चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने इन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। एसपी बिजनौर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया, कि दोनों शातिर बदमाश बिजनौर के चांदपुर से गिरफ्तार किए गए हैं। जो काफी लंबे समय से ई-रिक्शा चोरी करने की घटना को अंजाम दे रहे थे।

साथ ही एक शातिर बदमाश रहमान पहले भी 302 के मुकदमे में जेल जा चुका है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार हुए बदमाशों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जाएगी और इन्हें जेल भेजा जा रहा है।

बिजनौर पुलिस ने ई रिक्शा लुटेरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago