ADG पहुँचे बिजनौर, परेड की सलामी ली, कई इकाइयों का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

बिजनौर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली गई। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के टर्न आउट, ड्रिल आदि का निरीक्षण किया गया

साथ ही जवानों को चुस्त-दुरुस्त शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड को दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोली वार ड्रिल भी करवाया। ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देशित किया गया।

पुलिस महानिदेशक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, पुलिस स्टोर, सीपीसी कैंटीन, पुलिस चिकित्सालय, परिवहन शाखा, पुलिस लाइन, आवासीय परिसर, डायल 112, भोजनालय, सहित कई इकाइयों का निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन भी किया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण व पुलिस क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

ADG पहुँचे बिजनौर, परेड की सलामी ली। कई इकाइयों का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago