बिजनौर के बैराज बॉर्डर पर पहूंचे पुलिस उप महानिरीक्षक

Bijnor: कृषि बिल को लेकर आज नोडल अधिकारी पुलिस उपमहानिरीक्षक गंगा बैराज बॉर्डर पर
पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया

इस निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने सभी विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक ली और जनपद में चल रही योजनाओं की जानकारी ली।

उधर कृषि बिल को लेकर किसान जिले से ना जाएं इसके लिए पुलिस के आला अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक जे रविंदर गौड ने आज पुलिस महकमे के आला अधिकारियों के साथ बिजनौर जनपद के गंगा बैराज बॉर्डर पर पहुंचकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया

इस आयोजन के माध्यम से नोडल अधिकारी उपमहानिरीक्षक ने जिले से दिल्ली आंदोलन में जा रहे किसानों के संबंध में वार्तालाप की और किसानों को ना जाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों की एक बैठक लेकर उनसे जनपद में चल रही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली।

साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नोडल अधिकारियों ने जनपद के सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि सरकार की सभी योजनाओं को जल्द से जल्द जनता तक पहुंचाने का काम किया जाए

और काम के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।नोडल अधिकारी के दौरे को लेकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि आज पुलिस उपमहानिरीक्षक जे रविंदर गौड ने बिजनौर बैराज बॉर्डर पहुंचकर जहां पर सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की तो वही पुलिस के अधिकारियों सहित अन्य लोगों की बैठक लेकर किसानों के मसले पर भी चर्चा की।

कृषि बिल को लेकर आज नोडल अधिकारी पुलिस उपमहानिरीक्षक गंगा बैराज बॉर्डर पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया, bijnor express पर पूरी रिपोर्ट 🔗👇

रिपोर्ट रोहित कुमार/बिजनौर

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago