🔹नव वर्ष की संध्या पर देर शाम बिजनौर पुलिस का चेकिंग अभियान,
🔹बिजनौर के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, वह भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चला चैकिंग अभियान,
Bijnor: नव वर्ष की संध्या पर पुलिस ने आज शहर के प्रमुख बाजारों व मॉल में संदिग्ध चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान को लेकर पुलिस ने भीड़ भाड़ की जगह में खड़े लोगों को कोविड-19 की जानकारी देते हुए उन्हें 2 गज की दूरी के बारे में भी जागरूक किया,
नए वर्ष की पूर्व संध्या को लेकर आज एसपी सिटी वह बिजनौर पुलिस ने शक्ति चौराहे के एसआरएस मॉल में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। तो वही नए साल के अवसर पर शरारती तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार का कोई भी घटना को अंजाम न दे सके इसके लिए बाइकों पर चल रहे लोगों की चेकिंग भी की गई।
बिजनौर पुलिस ने आज सड़क पर निकल कर जहां पर मॉल व बाजारों सहित होटलों की सघन चेकिंग की तो वहीं नए वर्ष के अवसर पर कोविड-19 का कोई भी उल्लंघन ना करें इसके बारे में लोगों को जानकारी दी। पुलिस का होटल मालिकों व रेस्टोरेंट मालिकों से साफ तौर पर कहना है कि किसी भी हालत में पार्टी के दौरान ज्यादा लोगों की मौजूदगी ना रहे।
साथ ही सड़क पर चल रहे दो पहिया वाहन स्वामियों व चार पहिया वाहनों स्वामियों का भी पुलिस ने चेकिंग कर उन्हें आगे जाने दिया। बाजारों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस ने दुकानों के बाहर खड़े लोगों को जागरूक करते हुए कोविड-19 के बारे में भी बताया।
पुलिस ने शहर के बस अड्डे सहित हॉस्टल में रह रहे छात्रावास में भी चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को नए वर्ष के अवसर पर बाहर ना निकल कर भीड़ भाड़ ना लगा कर नए साल का जश्न मनाने की बात कही है।
बाईट।लक्ष्मी निवास मिश्र।एसपी सिटी
बिजनौर से रोहित कुमार की ये खास रिपोर्ट
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…