Bijnor: नगीना में किसान के खेत में गुलदार के तीन शावकों के मिलने से किसानों में दहशत

Bijnor-Nagina: जिला बिजनौर के कोतवाली देहात के गांव रसूलपुर जांगन उर्फ लख्खूवाला में एक किसान को मिले खेत में तीन गुलदार के बच्चे। कोतवाली देहात की वन विभाग की टीम ने तीनों बच्चों को कब्जे में लेकर तीनों बच्चों का चिकित्सक परीक्षण के लिए भेज दिया गया है,

*शावकों की विडियो*

कोतवाली देहात के ग्राम देहात के गांव रसूलपुर जांगन उर्फ लख्खूवाला के मुनीश त्यागी जब अपने खेत पर काम के लिए गए तो उन्होंने देखा कि गुलदार के तीन शावक उनके खेत मे लेटे हुए थे, जिसको देखकर वह घबरा गये और इसकी सूचना तुरंत ग्रामवासी व ग्राम प्रधान को करायी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने आकर तीनों बच्चों को अपने कब्जे में लेकर उनको चिकित्सक परीक्षण के लिए भेज दिया है।

वन विभाग की टीम द्वारा गुलदार के तीनों शावकों को कब्जे में लेने के बाद गांव वालों की सुरक्षा की दृष्टि से वहां पर और गुलदार या खतरनाक जानवर होने के आशंका पर पिंजरे लगा दिए गए है ताकि गुलदार या खतरनाक जानवर को पकड़ा जा सके।

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago