Categories: नूरपुर

बिजनौर के नूरपुर से नवनिर्वाचित आकांक्षा चौहान ने ली ब्लॉक अध्यक्ष की शपथ

🔸मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने गिनाईं प्रदेश सरकार की योजनायें,

Bijnor Panchayat election: बिजनौर के नूरपुर से नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान को एसडीएम द्वारा शपथ दिलाई गई शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर जन कल्याणकारी योजनाएं लागू करने में जुटी है

मंगलवार को ब्लॉक के डबाकरा हाल में एसडीएम चांदपुर वीके मौर्य द्वारा नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान को प्रमुख पद की शपथ दिलाई गई

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन में विकास की राह पर चल रहा है

तथा प्रदेश सरकार अपने गठन के समय से ही निरंतर जन कल्याण की योजनाएं लागू कर रही है जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है

नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र की जनता तथा पार्टी ने जो विश्वास उनमें जताया है वे उस विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगी

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है उन्होने कहा कि पार्टी की विकास परक नीतियों केआधार पर वे क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगी

हरभजन सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में चांदपुर विधायक कमलेश सैनी , जिपं सदस्य आयुष चौहान , महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह , सीपी सिंह तथा लोकेंद्र चौहान आदि ने हिस्सा लिया ।

नूरपुर से हमारे सवांददाता गुलफाम राजा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago