Categories: साहनपुर

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साहनपुर में मोहर्रम का अखाड़ा देखने के लिए जुटी भारी

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नजीबाबाद की नगर पंचायत सहानपुर में मोहर्रम के मद्देनजर दिनभर पुलिस मुस्तैद रही ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई आप को बता दे कि कल मोहर्रम का त्यौहार था किसी भी तरह की कोई अनहोनी ना हो सके इसी को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद थी जगह-जगह पुलिस के जवान गश्त कर रहे थे वह हर चौराहे पर पुलिस मुस्तैद थी

एक और सावन की कावड़ यात्रा चल रही है वहीं दूसरी ओर कल मोहर्रम का त्यौहार था दोनों त्योहारों को देखते हुए पुलिस मुस्तैद नजर आईं पुलिस का कहना था कि कोई भी अपराधी घटना को अंजाम ना दे सके इसी को देखते हुए पुलिस जिले भर में ड्रोन कैमरो से निगरानी रख रही है

पुलिस का कहना है कि हम लोग ड्रोन से छतो के ऊपर निगरानी कर रहे हैं अक्सर देखा गया है कि छतों पर लोग ईट पत्थर इकट्ठे कर लेते हैं जिससे घटना होने का अंदेशा ज्यादा हो जाता है उसी को देखते हुए मोहर्रम का जुलूस जिस रूट से निकलेगा उस सभी रोड पर पुलिस ड्रोन कैमरे से निगरानी कर छतो का जायजा ले रही है ताकि कोई भी किसी तरह की घटना ने घट सके

वहीं देर रात सहानपुर मैं मोहर्रम का अखाड़ा शुरू हुआ जिसमें हजारों की तादाद में लोग मोहर्रम का अखाड़ा देखने के लिए इकट्ठा हुए सहानपुर जिला बिजनौर का एक ऐसा कस्बा है जहां पर पूरी रात वे पूरे दिन अखाड़ा खिलता है

मोहर्रम वाले दिन सहानपुर में सभी अखाड़े के खलीफा वह अखाड़ा कमेटी अपने अपने अखाड़े के आसपास बहुत ही मनमोहक डेकोरेशन करते हैं सहारनपुर में खास बात यह है कि मोहर्रम का अखाड़ा देखने के लिए जिले भर से लोग तो आते ही हैं वह खिलाड़ी भी जिले भर से आते हैं और अपना अपना करतब दिखाते हैं

मोहर्रम वाले दिन पुलिस प्रशासन भी पूरी रात वे पूरे दिन मुस्तैद रहता है ताकि कोई भी घटना न घट सके अखाड़ा रात 10:00 बजे से शुरू होकर अगले दिन शाम 5:00 बजे तक खेला जाता है सभी मोहर्रम को लेकर पक्के बाग में जाकर दफन करते हैं उसके बाद ही शाम को 5:00 से 6:00 तक वापस अपने स्थान पर आते हैं पूरे दिन हजारों की तादाद में महिलाएं पुरुष बच्चे छतों पर खड़े होकर वह आस-पास गलियों में भीड़ लगाकर खिलाड़ियों के खेल को देखते हैं वह उनका उत्साहवर्धन करते हैं

बिजनौर में मोहर्रम का जुलूस के मद्देनजर पुलिस रही मुस्तैद, किया पैदल गश्त, ड्रोन कैमरे से की निगरानी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नसीम अहमद

©️BijnorExpress

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago