Categories: चांदपुर

बिजनौर में कुएं में गिरा गुलदार, घंटों रेस्क्यू कर बाहर निकाला

▪️किसानों के बुलाने पर पहुँची वन विभाग की टीम ने घंटों रेस्क्यू के बाद गुलदार को निकाला।

Bijnor: जनपद बिजनौर के थाना नूरपुर क्षेत्र के ग्राम धमड़ौला के जंगालो में खेतों में बने कुएं में गिरे गुलदार को देख किसानों में हड़कंप मच गया ग्रामीणों की सूचना पाकर पहुंच नूरपुर पुलिस व वन विभाग की टीम द्वारा गुलदार को निकालने की गई। काफी कोशिशों के बावजूद कुए से गुलदार को निकाला गया

आप को बता दे कि रविवार को धमड़ौला निवासी कृपाल सिंह अपने खेत पर स्थित नलकूप के कुएं में गुलदार गिरा देख घबरा गये । कृपाल सिंह ने तुरंत ग्रामीणों एवं वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम गुलदार को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।

एसओ नीरज शर्मा भी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। रात सात बजे तक गुलदार को गड्ढे से निकालने का प्रयास जारी रहा वन विभाग के एसडीओ ज्ञान सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की भीड़ एवं रात होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से नलकूप के गड्ढे को जाल से कवर्ड कर दिया है। दिन में गुलदार को रेस्क्यू किया जाएगा।

बिजनौर में कुएं में गिरा गुलदार। किसानों के बुलाने पर पहुँची वन विभाग की टीम ने घंटों रेस्क्यू के बाद गुलदार को निकाला।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता आफ़ताब आलम चाँदपुर

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago