बिजनौर नोडल अधिकारी गौरव वर्मा ने किया गौशाला का निरीक्षण

Bijnor: अफजलगढ़ ब्लाक क्षेत्र के गांव अगवानपुर में स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र गौशाला का विशेष सचिव नोडल अधिकारी बिजनौर गौरव वर्मा ने निरीक्षण किया ओर गोवंश के लिए ठंड से बचाव,भूसे और पानी की व्यवस्था का जायजा लेते हुए बीडीओ को हर गांव में एक गौशाला बनवाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

मंगलवार को शासन की ओर से बिजनौर के नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये विशेष सचिव गौरव वर्मा,एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह अन्य अधिकारी गौशाला पहुंचे गोमाता का पूजा कर गुड़ खिलाया।

वही उन्होने गौशाला का निरीक्षण किया ओर गोवंशीय पशुओं के रखरखाव की जानकारी ली ओर गोवंश के लिए ठंड से बचाव,भूसे और पानी की व्यवस्था का जायजा लेते हुए बीडीओ रवि प्रकाश सिंह को हर गांव में एक गौशाला बनवाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उन्होंने गोशाला में पौधारोपण किया ओर गोशाला के चारो ओर पौधे रोपित करने को कहा। गौशाला के संरक्षक पंकज बाजपेई ने विशेष सचिव सहित सभी अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह के आलावा मुख्य चिकित्साधिकारी बिजनौर डॉ मुकेश कुमार गुप्ता,बीडीओ रवि प्रकाश सिंह,एसडीओ वन विभाग ज्ञान सिंह, प्रधान कैलाश चंद चौधरी, सहित अनेक लोग व गौशाला कर्मी उपस्थित रहे

बिजनौर नोडल अधिकारी गौरव वर्मा ने किया गौशाला का निरीक्षण

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता मौहम्मद शुऐब की यह रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago