Categories: नूरपुर

बच्चो के हिफ्ज ए कुरान होने पर हुई दस्तारबंदी

▪️उवैस अनस व नादिर को आखरी सबक पढ़ाकर मुफ्ती अफ्फान ने साफा बाँधा

▪️नूरपूर में तीन बच्चो की हिफ्ज ए कुरान होने पर दस्तारबंदी आवाम में खुशी का माहौल।

Bijnor: नूरपुर के नगर के मोहल्ला इस्लाम नगर स्थित नूर मस्जिद मकतब मे तीन बच्चो की हिफ्ज ए कुरान होने पर अमरोहा से आए मुफ्ती अफ्फान ने आखरी सबक पढ़ाकर दस्तारबंदी की शुक्रवार को नूर मस्जिद मकतब में आयोजित जलसे मे आलिम ए दीन मौलाना मुफ्ती अफ्फान ने कहा कि कुरान ए करीम पुरी इंसानियत की रहनुमाई करने वाली किताब है। यह अल्लाह की वो पाक किताब है जो खुद अल्लाह की ओर से पूरी कायनात के लिए भेजा गया है

उन्होने कहा कि कुरान की हिफाजत का जिम्मा खुद अल्लाह ने लिया है। मकतब के तीन बच्चे हाफिज मोहम्मद उवेस पुत्र मोहम्मद सुलेमान, हाफिज मोहम्मद अनस पुत्र मोहम्मद यासीन, हाफिज मोहम्मद नादिर पुत्र मोहम्मद नासिर को मुफ्ती अफ्फान ने साफा बांधकर सम्मानित किया।

साथ ही कुरान हाफिज बनने की मुबारकबाद दी। शहर काजी मौलाना मोहम्मद अली की सरपरस्ती मे आयोजित जलसे की सदारत अमीर तबलीग मौलाना शरीफ ने की जिसकी निजात इमाम जामा मस्जिद मुफ्ती मुआज ने की।

इस अवसर पर मौलाना वारिस नगीना, मुफ्ती शाहिद,मौलाना अबरार कासमी, मोलाना असरारुल हक, मौलाना फुरकान, मुफ्ती लतीफुर्रहमान, मुफ्ती आमिर, कारी इस्माइल, मौलाना इमरान मजाहिरी, मुकीम फरीदी, मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद नासिर, मो मोहम्मद यासीन आदि भारी संख्या मे जलसे में लोग मोजूद रहे। आखिर मे मतलब के उस्ताद नूर मस्जिद के इमाम मुफ्ती आदिल ने जलसे में आए सभी मेहमानो का शुक्रिया अदा किया।

नूरपूर में तीन बच्चो की हिफ्ज ए कुरान होने पर दस्तारबंदी आवाम में खुशी का माहौल।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता इसरार अहमद धामपुर

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago