Categories: बिजनौर

बिजनौर में आम जनता तक सस्ती और उत्तम दवाइयों को पहुंचाने हेतु जेनेरिक दवाइयों के आउटलेट का हुआ शुभारंभ

बिजनौर में आम जनता तक सस्ती और उत्तम दवाइयों को पहुंचाने हेतु जेनेरिक दवाइयों के आउटलेट का हुआ शुभारंभ आम जनता तक सस्ती और उत्तम दवाइयों को पहुंचाने हेतु जेनेरिक आधार के फ्रेंचाइजी आउटलेट का शुभारंभ आज यहां गुरुद्वारा रोड बिजनौर स्थित डॉ राधेश्याम मेमोरियल हॉस्पिटल में किया गया

प्रथम में पंडित पूरन चन्द्र जी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कराया गया। तदुपरांत मुख्य अतिथि पत्रकार सूर्यमणि रघुवंशी ने फीता काटकर तथा दीप जलाकर आउटलेट का शुभारंभ किया। जिले की प्रसिद्ध जनरल सर्जन डॉक्टर मंजू गौड़ व उनके पुत्र सुश्रुत गौड़ ने अतिथियों का स्वागत किया।

डॉ संजय गौड़ ने बताया कि जन जन तक जेनेरिक दवाई पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार व जेनेरिक आधार के बीच एमओयू हुआ है इसके तहत उत्तर प्रदेश में 700 मेडिकल स्टोर खोलने का लक्ष्य है।

इसी के अंतर्गत बिजनौर में राधेश्याम मेडिकल स्टोर खोला गया। डॉक्टर संजय गौड़ ने बताया किमरीजों को सस्ती दरों पर जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी। जेनेरिक आधार के संचालक अर्जुन देशपांडे ने जूम मीटिंग के माध्यम से डॉक्टर संजय गौड़ व डॉक्टर मंजू गौड़ को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सर्वश्री भाग सिंह, नीरज चौधरी, राजीव कुमार शर्मा जो प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में कार्यरत हैं, अजय शर्मा, श्री शिवराम शर्मा जो वरिष्ठ नागरिक परिषद ईकाई बिजनौर के अध्यक्ष हैं, सतीश त्यागी, राजेंद्र गौतम, रिफाकत मिर्जा, मोहित गौड़, विजय वत्स, राजीव अग्रवाल, मोनिका, प्रदीप, अनित, शुभम भटनागर, सुनील कर्णवाल सहित काफी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में सुश्रुत गौड़ ने सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया।

बिजनौर में आम जनता तक सस्ती और उत्तम दवाइयों को पहुंचाने हेतु जेनेरिक दवाइयों के आउटलेट का हुआ शुभारंभ

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता आक़िफ़ अंसारी बिजनौर

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago