Categories: हल्दौर

डीएम व एसपी ने किया गौशाला का उद्घाटन किया, चौपाल लगाकर किसानो पशुपालकों से की सहयोग की अपील की

Bijnor: हल्दौर में डीएम व एसपी ने गौशाला का उद्घाटन किया साथ ही चौपाल कर ग्रामीणों को निराश्रित गोवंश को लेकर प्रशासन के निर्देशों से अवगत कराया

जनपद बिजनौर के हल्दौर में उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी व श्री दिनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर द्वारा थाना हल्दौर क्षेत्रान्तर्गत धर्मपुरा में अस्थाई गौशाला का उद्घाटन किया गया, गौशाला की व्यवस्थाओं को चेक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए व अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ततपश्चात श्री उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी व श्री दिनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर द्वारा थाना हल्दौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत धर्मपुरा विकास खण्ड़ हल्दौर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

जिसमें ग्रामीणों को संबोधित करते हुए निराश्रित गोवंश को लेकर शासन प्रशासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। सरकार की गाइड़लाइन पर अब बेसहारा पशुओं को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है व किसानो ,पशुपालकों के बीच बैठकर सभी से सहयोग की अपील की। चौपाल में धर्मपुरा विकास खण्ड़ हल्दौर के सभी गणमान्य व्यक्ति व ग्राम पंचायत प्रधान व्यक्ति मौजूद रहें।

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं…👇

https://youtube.com/@bijnorexpress

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता नोरोज़ हैदर हल्दौर

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago