बिजनौर के स्योहारा निवासी ज्योति ने यूपीपीसीएस की परीक्षा पास कर जिले का गौरव बढ़ाया

🔹यूपीपीसीएस की परीक्षा पास कर अस्सिटेंट कमिश्नर के पद पर चयन,

🔹ज्योति की शादी पास के है गांव बगवाड़ा के अंकित शर्मा से हुई जो एयरफोर्स में कार्यरत है

Bijnor: जिले के स्योहारा के पास स्थित ग्राम बगवाड़ा की ज्योति त्यागी ने यूपीपीसीएस की परीक्षा पास कर अस्सिटेंट कमिश्नर के पद पर चयन पाया है,

ग्राम महमूदपुर में जन्मी ज्योति ने गांव के ही सरकारी स्कूल से अपनी 10वी तक कि पढ़ाई करने बाद, 12 की पढ़ाई स्योहारा के बिड़ला कॉलेज से की, ओर BA की धामपुर के एसबीडी कॉलेज से करने के बाद MBA की पढ़ाई कुरुक्षेत्र युनिवर्सटी से की

*सफलता पर क्या कहती है ज्योति त्यागी*

ज्योति का कहना है कि शादी के बाद मेरे पति ने मुझे UPPCS की परीक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। शुरू में मुझे यह भी नहीं पता था कि यह परीक्षा क्या होती है, किस लिए होती है,और इसका पैटर्न क्या है। लेकिन मेरे सास ससुर और पति के भरपूर सहयोग और आशीर्वाद के साथ मैंने इस परीक्षा को पास किया।

उन्होंने ये भी बताया कि इसके लिए उन्होंने किसी भी कोचिंग सस्थन से कोचिंग नहीं की, स्वम तैयारी की और सफलता हासिल की।

पति अंकित शर्मा जो की एयर फोर्स में है, का कहना है कि ज्योति की मेहनत ही उसे इस मुकाम पर लेकर गई है। ज्योति ने पहले भी 2017 ओर 2018 में भी परीक्षा पास कर थी लेकिन इंटरव्यू तक पहुंचने के बाद भी चयन नहीं हो पाया था फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार तैयारी करती रही और 2019 की परीक्षा जिसका रिज़ल्ट कल आया है में चयन पाया।

ज्योति के पिता सुरेंद्र सिंह त्यागी का कहना है कि ज्योति शुरू से ही पढ़ने में होशियार थी लेकिन उस समय की परिस्थिति में उसे पढ़ने के लिए इंगलिश मीडियम स्कूल उपलब्ध नहीं था फिर भी उन्होंने इस मुकाम पर पहुचकर यह साबित कर दिया है कि दिल में कुछ करने का जज्बा हो तो परिस्थितियां कुछ भी हो सफलता मिलती ही है,

“बिजनौर एक्सप्रेस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट”

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago