नगीना में विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट करने के आरोप में सपा नेता गिरफ्तार

🔹पूर्व सभासद सपा नेता एहतेशाम उर्फ़ राजा वह उनके भाई पर गम्भीर धाराओं में केस दर्ज,

Bijnor: आप को बता दें कि कल बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्रान्तर्गत बिजली का बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटने गये बिजली विभाग के एस0डी0ओ0 के साथ मारपीट व बदसलूकी करने वाला मुख्य आरोपी सपा नेता एहतेशाम उर्फ़ राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात में बन्द कर दिया है,

दरअसल कल बिजनौर के नगीना मोहल्ला कलालन में विद्युत विभाग की टीम को एसडीओ और जेई सहित मोहल्ले वासियों ने बनाया था बंधक,

ज्ञात हो कि विद्युत विभाग की टीम बकाए भुगतान के जांच के लिए गई थी विद्युत विभाग टीम के एसडीओ और जेई के साथ मारपीट भी की गईं थी,

मोहल्ले वासियों ने आरोप लगाया था कि एसडीओ और जेई ने महिला से अभद्रता की थी जिसके बाद महिला के परिजनों वह मोहल्ले वासियों ने बंधक बनाया था,

सूचना पर मौके पर पहुंचे सपा के पूर्व राज्य मंत्री वह नगीना विधायक मनोज पारस, एसडीओ और जेई पर भड़के, उन्होंने कहां कि नौकरी करनी है तो ढंग से करिए, सूचना पर पुलिस विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, और मामले को शांत करवाया,

थाना नगीना क्षेत्रांतर्गत बिजली का बिल जमा न होने पर बिजली कनेक्शन काटने गयी बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की बिजनौर पुलिस के ट्विटर हेंडल पर बाइट

बिजनौर के नगीना मोहल्ला कलालन में विद्युत विभाग की टीम को एसडीओ और जेई सहित मोहल्ले वासियों ने बनाया बंधक, कल की यह रिपोर्ट आप हमारे यू टयूब चैनल पर भी देख सकते हैं

बिजनौर से रोहित कुमार की ये रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago