Categories: किरतपुर

बिजनौर चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी ने बीजेपी नेता के पिता को किया ब्लड डोनेट

Bijnor: नगर पालिका परिषद बिजनौर के चेयरपर्सन पति एंव वरिष्ठ समाजसेवी शमशाद अंसारी हमेशा अपने द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्य के लिए चर्चाओं में रहते है। इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म मानने वाले शमशाद अंसारी ने इस बार भाजपा नेता के पिता को ब्लड डोनेट किया है जिसकी जमकर सराहना की जा रहीं है।

किरतपुर निवासी भाजपा नगर कमेटी के महामंत्री गौरव परासर के पिता रविन्द्र परासर इन दिनों गम्भीर बीमार है। वह शहर के एक निजी अस्पताल में लिवर सम्बन्धी बीमारी का इलाज करा रहे है। इलाज के दौरान उन्हें ए नेगेटिव ब्लड की जरूरत पड़ी। डॉक्टरों ने तुरंत ब्लड का इंतज़ाम करने को कहा। गौरव ने कई जगह ब्लड के लिए अपने परिचितों से कहा, लेकिन ए नेगेटिव ब्लड ग्रुप न मिल सका।

#RMBKT
#Blooddonation

जिसके बाद रक्तदान महादान बसी किरतपुर टीम के पास फोन आया की उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के अध्यक्ष (पेशेंट) रविंद्र पाराशर जो की आर सी मल्टीस्पेशीलिटी हास्पिटल एंड ट्रोमा सैंटर बिजनौर में भर्ती है रात हालत ज्यादा खराब होने के कारण तुरंत भर्ती करना पड़ा जहां उनको दो यूनिट A-ve रक्त 🩸 की आवश्यकता हुई, वहीं जैसे ही रक्तदान महादान बसी किरतपुर टीम को सूचना मिली टीम के साथी तुरंत डोनर्स से संपर्क करने मे लग गये और बिना समय गंवाए टीम ने चेयरपर्सन पती शमशाद अंसारी (बिजनौर) से संपर्क किया और बिना किसी हिचकिचाहट के तैयार हुए और कुछ ही देर मे शुभम सर्वम चैरिटेबल ब्लड बैंक बिजनौर पहुंचकर 🩸रक्तदान🩸 किया, वहीं दूसरी ओर ग्राम निंदड़ू से डोनर सादिक अली से संपर्क किया गया वह भी ग्राम निंदड़ू से विना समय गंवाए तुरंत निकल गये और शुभम सर्वम चैरिटेबल ब्लड बैंक बिजनौर पहुंचकर 🩸रक्तदान🩸 किया।

रक्तदान महादान बसी किरतपुर टीम रक्तवीर शमशाद अंसारी जी और रक्तवीर सादिक अली का आभार व्यक्त करती है जो बहुत ही कम समय मे रक्तदान करने पहुंचे।
🙏🏻🙏🏻💐💐💐🙏🏻🙏🏻

#DonateBloodindia
#Blooddonors
#everyblooddonorisahero

रक्तदान महादान बसी किरतपुर ट्रस्ट (रजि)
☎️ 8744831711, 7017544233

शमशाद अंसारी के भाई ने कहा है कि ए नेगेटिव ब्लड ग्रुप बहुत कम लोगों में पाया जाता हैं इसलिए उन्होंने डोनर डायरी में अपना नाम व नम्बर लिखवा रखा है। ताकि कभी भी किसी को जरूरत पड़े तो वह उनसे संपर्क कर सकते है। मालूम हो कि चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता है। लेकिन उनकी पहचान हमेशा से एक वरिष्ठ समाजसेवी व इंसानियत को ज़िंदा रखने वाले इंसानों में होती है। जो दलगत राजनीति से कहीं ऊंची है और जिसकी चारों तरफ सराहना भी होती है।

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago