बिजनौर : नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, 8 दिन तक पीड़िता का दिव्यांग पिता इंसाफ के लिए भटका ।

◾8 दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

◾पीड़िता के मां-बाप शारीरिक रूप से दिव्यांग है।

Reported By : उवैस ज़ैदी | बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : जून 26, 2021

जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा क्षेत्र के कस्बा सहसपुर के रहने वाले एक दिव्यांग व्यक्ति ने थाना स्योहारा में तहरीर देकर बताया । लगभग 1 सप्ताह पहले दो लड़कों ने एक 14 वर्षीय कन्या के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत सहसपुर चौकी में की थी। पिता का आरोप है कि 8 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया था पीड़िता के मां-बाप शारीरिक रूप से दिव्यांग है।

ज्ञात है कि 19 जून को वह अपनी 14 वर्षीय पुत्री के साथ पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल गया था वहां उनके पास मुनव्वर और फैजल आए और पीने के लिए पानी लेने की बात कही जब वह उन दोनों के लिए पानी लेने के लिए चला गया दोनों युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए ।

एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि थाना स्योहारा क्षेत्र के कस्बा सहसपुर में एक नाबालिग युवती से दो युवक मनव्वर और फैजल ने सामूहिक दुष्कर्म किया है इस संबंध में मनव्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे की गिरफ्तारी शीघ्र ही कर ली जाएगी मनव्वर को जेल भेजा जा रहा है और अन्य विधिक कार्रवाई कराई जा रही है

यू ट्यूब लिंक 👇

बिजनौर क्षेत्र की ताज़ा खबरों के लिए मोबाइल एप्लीकेशन आज ही डाऊनलोड करें ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

बिजनौर एक्सप्रेस पर बने रहने के लिए धन्यवाद 😊

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago