Bijnor जंगली जानवरों से बचाव के लिए भाकियू ने सौंपा वन विभाग को आठ सूत्रीय ज्ञापन

▪️अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज के केहरीपुर जंगल स्थित रेंज कार्यालय पर बैठक की।

बिजनौर के अफजलगढ़ में क्षेत्रीय किसान संगठन व भारतीय किसान यूनियन ने वन विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी आठ मांगो को एक माह एक भीतर पूरा करने की मांग की हैं। मांग पूरी न होने पर किसानो न धरना-प्रदर्शन व आंदोलन करने की बात कहीं हैं। वही वन विभाग के अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का निराकरण करने व मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है

अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज के केहरीपुर जंगल स्थित रेंज कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व क्षेत्रीय किसानों ने बैठक करतें अपनी विभिन्न मांगो को वन विभाग के समक्ष रखा। भाकियू के ब्लाॅक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी ने बताया कि वन्यजीवों द्वारा नष्ट की गयी फसलों का मुआवजा, वन क्षेत्र से लगे नाले का पक्का निर्माण कराने, वन क्षेत्र से 500 मीटर के दायरे तक लैंटाना ग्रैब्स की कटाई, गुलदारो को पकड़ कर वन क्षेत्र में छोड़ने, हाथी को खेतों में आने से रोकने के लिये प्रभावी उपाय, वन क्षेत्र की सीमा पर पक्की दीवार बनाने,जंगली जानवर द्वारा हमले करने पर पीड़ित को उत्तराखंड के समान मुआवजे दिलाने को लेकर मांग पत्र डीएफओ डॉ अनिल कुमार पटेल को सौपा।

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट।

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago