बिजनौर : दरोगा जर्रार हुसैन को एसपी ने भारत सरकार की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 18 अगस्त , 2021

Bijnor : पुलिस लाईन में हुए 15 अगस्त के समाहरोह पर शहर कोतवाली में तैनात दरोगा जर्रार हुसैन को अति उत्कृष्ट सेवा पदक नवाज़ा गया।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने गृह मंत्रालय केंद्र भारत सरकार की ओर दिए गए अति उत्कृष्ट सेवा पदक से जर्रार हुसैन को सम्मानित किया।

जर्रार मुठभेड़ में कई बदमाशों को ढेर कर चुके हैं व कई घटनाओं का खुलासा किया है। अभी हाल ही में बिजनौर में एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने में इन्होंने अपने अनुभव और अपने कर्तव्य के प्रति सजगता दिखाते हुए चाचा भतीजे के डबल मर्डर का खुलासा किया था।

जर्रार हुसैन को स्वाधीनता दिवस पर 2015 में सराहनीय सेवा मेडल, 26 जनवरी 2016 को डीजीपी प्रशंसा चिह्न सिल्वर, 2017 में राष्ट्रपति पुलिस मेडल वीरता के लिए, 26 जनवरी 2018 में डीजीपी गोल्ड प्रशंसा चिह्न, 15 अगस्त 2019 को गृह मंत्रालय की ओर से अति उत्कृष्ट मेडल मिल चुका है।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago