बिजनौर के नगीना में बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में डूबा मासूम दम घुटने से हुई मौत

Reported By : अलीम सलमानी| बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 13 जुलाई, 2021

जनपद बिजनौर के थाना नगीना क्षेत्र के मोहल्ला अकाबरान निवासी शानू शम्सी का छोटा बेटा रोहान सोमवार की दोपहर घर में खेल रहा था।खेलते खेलते वह बाथरूम में पहुंच गया और वहां रखी बाल्टी को पकड़ कर खड़ा होने की कोशिश करने लगा तभी अचानक से पानी से भरी बाल्टी मेंं जा गिरा ।

रसोई में काम कर रही मां को बच्चे की याद आई तो उन्होंने तलाश शुरू की। बाथरूम में पहुंचने पर मासूम का शव बाल्टी में पड़ा था। जिसे देखकर मां की चीख निकल गई थी। मासूम पानी से भरी बाल्टी में पड़ा मिला । बच्चे को बाल्टी से निकालकर तुरंत नगीना सीएससी ले गए।

लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मासूम बालक की मौत की खबर से मौहल्ले के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गये। मौके पर मौजूद हर शख्स मासूम बालक की मौत पर गमगीन दिखाई दिया।

इस आर्टिकल को शेयर करे व ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए बिजनौर एक्सप्रेस पर बने रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के ऐप से अपने फ़ोन पर पाएं रियल टाईम अलर्ट और सभी खबरें डाऊनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago