Categories: चांदपुर

बिजनाैर के चांदपुर में तार के गुच्छे में फंसा गुलदार वन विभाग की टीम ने पकड़ा

बिजनाैर में वन विभाग की टीम ने चांदपुर-कराल मार्ग पर तार के गुच्छे में फंसे गुलदार को रेस्क्यू किया। चांदपुर कराल मार्ग पर पूर्व विधायक मोहम्मद इकबाल के आवास के गन्ने के खेत में तार के गुच्छे में फंस गया।

सूचना पर मौके पर वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत कुमार के साथ पहुंची वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद कर विभाग कार्यालय ले आई है।

आप को बता दे कि बिजनौर में चांदपुर-कराल मार्ग पर गन्ने के खेत पर लगे तार में गुलदार फंस गया। वन विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू के बाद गुलदार को पकड़ने में कामयाबी पाई। गुलदार डेढ़ वर्ष का बताया जा रहा है।

गुलदार के पकड़े जाने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार सुबह चांदपुर-कराल मार्ग स्थित गन्ने के खेत की तारबंदी में गुलदार फंसने की सूचना पर वन विभाग क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

करीब डेढ़ घंटे के रेस्कयू कर कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को पकड़ा गया और पिंजरे में कैद कर लिया। गुलदार पकड़े जाने से आसपास के लोगों को बड़ी राहत मिली।

क्षेत्र में लगातार गुलदार देखे जाने की शिकायत मिल रही है उसके बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में दिन-रात गश्त कर रही है और गुलदारों को पकड़ रही है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आफताब आलम चांदपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago