Categories: बिजनौर

बिजनौर में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए एक मंच पर साथ आए बिजनौर के नेता डीएम को सौंपे ज्ञापन

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से है जहां उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे को मुजफ्फरनगर के बजाय बिजनौर से गुजारने की मांग तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, जाट महासभा और व्यापारी एकता परिषद समेत कई संगठनों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

उनका कहना है कि बिजनौर ऐतिहासिक और भौगोलिक रूप से महत्वपूर्ण जिला है ये गंगा का प्रवेश द्वारा जहां से गंगा नदी 115 किलोमीटर तक बहती है। अगर एक्सप्रेसवे को यहां से नहीं निकाला गया तो गंगा एक्सप्रेस वे का क्या मतलब रहेगा।

गंगा के साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे बना चाहिए नहीं तो जिला बिजनौर विकास की दौड़ में पीछे रह जाएगा। दरअसल उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे को मुजफ्फरनगर ले जाने को लेकर बिजनौर जनपद के लोगों ने आवाज बुलंद कर दी है।

समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, जाट महासभा और व्यापारी एकता परिषद के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांग रखी। उनका कहना है कि गंगा नदी उत्तर प्रदेश में सबसे पहले बिजनौर में प्रवेश करती है और जिले से 115 किलोमीटर तक बहती है।

बिजनौर जनपद में ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह महात्मा विदुर और महाराजा भरत की जन्मस्थली है। संगठनों का कहना है कि अगर गंगा एक्सप्रेसवे बिजनौर से नहीं निकाला गया, तो जिले का विकास प्रभावित होगा।

फिलहाल, सरकार ने इस एक्सप्रेसवे को मुजफ्फरनगर से निकालने की योजना बनाई है, लेकिन बिजनौर के लोग इसे अपने जिले से जोड़ने की मांग कर रहे हैं।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago