🔸कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों
क्या किसी ने सोचा था कि कमज़ोर से दिखने वाले किसान नेता चौ.दिगंबर सिंह के हौसले में इतनी ताकत होगी कि वे अकेले गंगा एक्सप्रेस-वे के मुद्दे पर बिजनौर जनपद की जनता को इस हद तक जगा देंगे कि सत्तारूढ भाजपा नेता भी अपनी ही पार्टी के मंत्री के खिलाफ लबकुशाई कर दिगंबर सिंह की हां में हां मिलाकर गंगा एक्सप्रेस- वे को बिजनौर से निकालने की पैरवी को मजबूर हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का दिल की गहराइयों से आभार कि उन्होंने आज सदन में बिजनौर की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे को बिजनौर से ही निकालने की घोषणा की।
बिजनौर की जनता चौ.दिगंबर सिंह के हौसले को सलाम करती है और अन्य नेताओं से भी उम्मीद करती है कि वे भी अपने हौसले में दिगंबर सिंह के हौसले जैसी ताकत पैदा करें। यदि ऐसा हुआ तो बिजनौर को और भी बहुत कुछ मिल सकता है।
यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि चौ.दिगंबर सिंह द्वारा उठाई गई आवाज़ को इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया विभिन्न राजनीतिक पार्टी सामाजिक संस्थाएं शिक्षण संस्थाएं “बिजनौर एक्सप्रेस” एवं बिजनौर की जनता ने भी आवाज बुलंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
चौधरी दिगंबर सिंह जी द्वारा शुरू की गई गंगा एक्सप्रेसवे मुहिम एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी थी आखिर उत्तर प्रदेश सरकार को बैक फुट पर आना ही पड़ा जिसने भी गंगा एक्सप्रेसवे मुहिम जन आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया बिजनौर की जनता सभी की आभारी है
इसपर गौर करे और जागरुकता अभियान को जारी रखे…भारतीय किसान युनियन (अराजनैतिक) युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने बिजनौर कि जनता से स्पष्ट शब्दों मे कहा है कि बिजनौर से गंगा एक्सप्रेस वे निकाले जाने को लेकर हमारा काम केवल जनपद बिजनौर वासियों और जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को जगाने का था सो वो हमने कर दिया है
अब बिजनौर हित मे गंगा एक्सप्रेसवे बिजनौर से निकले विधानसभा और राज्यसभा में विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधि ही इस मुद्दे को उठा सकते हैं इसलिए हम जनप्रतिनिधियों से अपील करते हैं कि समस्त जनप्रतिनिधी आगे बढ़कर इस अभियान का मोर्चा खुद संभाले हम उनके पीछे खड़े होने के लिए तैयार है
लेकिन एक बात यह भी गौर करने वाली है जिसे अच्छे से सुन ले जो भी जनप्रतिनिधि धोखा देने का प्रयास करेंगा उसे किसानों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी दिगम्बर सिंह ने कहा कि जिले के जनप्रतिनिधि गंगा एक्सप्रेसवे में अपनी भागीदारी निभाएं और श्रेय भी खुद ही ले ले
वैसे यह हमारे जनपद बिजनौर का दुर्भाग्य है कि जिले के लिए जो भी बड़ी बड़ी योजनाएं आती है उन योजनाओं को या तो बिजनौर वासियों तक पहुंचने नहीं दिया जाता हैं इस लिए अब जनपद के विकास के लिए गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से निकलवाना बेहद जरूरी हैं यह बिजनौर वासियो का हक है
बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम
©Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…