Kuwait: से बिजनौर आने वालें लोगों में कोरोना संक्रमण के मिलने का सिलसिला जारी

लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के केस मिलने पर चिंतित है नजीबाबाद के लोग, वहीं कुवैत से 5 दिन पहले नजीबाबाद पहूंचे इमरान की रिपोर्ट पाॅज़िटिव आने के बाद कुवैत से जा रहें युवा भी चिंतित नजर आ रहे हैं,

नजीबाबाद प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले लोगों के क्षेत्रों को सील कर दिया हैं

नजीबाबाद: नजीबाबाद क्षेत्र में कोरोना के चार नये मरीज आने से हड़कम्प मच गया। नगर क्षेत्र में बढ़ती कोरोना मरीजो की संख्या को लेकर लोगो में दहशत का माहोल बना हुआ है। सोमवार को नजीबाबाद क्षेत्र में एक ही दिन में लगभग 8 केस सामने आये थे वही आज फिर नजीबाबाद मोहल्ला पठानपुरा में गुज्जू पहलवान की कोठी के सामने धोबी वाली गली मैं एक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरी गली को सील कर दिया गया। एक के बाद एक जल्दी जल्दी शहर मै कोरोना के नये मामले सामने आ रहे है। विगता दिनों एक कोलोनाईजर की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आयी थी। सोमवार को उक्त अदब सिटी कालोनी के ही तीन लोगों व सुभाष नगर के चार एवं ग्राम पूरनपुर नरोत्तम में एक महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आने से हड़कम्प मच गया था।

क्षेत्र में कोरोना मरीजो की बढ़ती संख्या को लेकर जहां नजीबाबाद के लोग खौफजदा है वहीं ऐसा लगता है कि लोगों की लापरवाही,बाजारो मैं बिना जरूरत के घूमना और मास्क आदि का प्रयोग ना करने से नजीबाबाद खतरनाक जोन की ओर बढ़ता जा रहा है।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago