बेसिक शिक्षाधिकारी को डीयम के निर्देश आॅनलाईन ट्रेनिंग में शत प्रतिशत रूप से प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें

बेसिक शिक्षाधिकारी शासन द्वारा अध्यापकों को आॅनलाईन ट्रेनिंग में शत प्रतिशत रूप से प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें ताकि स्कूल खुलने पर बच्चों को नई तकनीक एवं नए मेथड के साथ पूर्ण गुणवत्तापूर्वक शिक्षा ग्रहण कराई जा सके जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय,

बिजनौर जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय ने बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए कि शासन द्वारा अध्यापकों को आॅनलाईन ट्रेनिंग में शत प्रतिशत रूप से प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें ताकि स्कूल खुलने पर बच्चों को नई तकनीक एवं नए मेथड के साथ पूर्ण गुणवत्तापूर्वक शिक्षा ग्रहण कराई जा सके।

उन्होंने समस्त एडीओ पंचायत को निर्देश दिए कि आॅपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत स्कूलों में कराए जाने वाले सभी कार्य मानक के अनुरूप समय से पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सार्थक एवं गुणकारी बनाने के लिए सफल प्रयास करें और छात्रों को तकनीकी और वैज्ञानिक रूप से प्रशिक्षित करें ताकि उनका अपेक्षित बोद्विक विकास सम्भव हो सके

जिलाधिकारी श्री पाण्डेय आज शाम 03ः30 बजे विकास भवन के सभागार में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति एवं आॅपरेशन कायाकल्प की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे

उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिन विद्यालयों में आॅपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कम कार्य कराये गये है उन्हे समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। उन्होने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एडीओ पंचायत के साथ मिलकर स्कूल के कार्यो को पूरी गुणवत्ता के माध्यम से पूरा कराये।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में जब स्कूल खोले जाएं तो छात्रों एवं छात्राओं को स्कूल में नए माहौल के साथ साफ व स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ शिक्षण पद्वति में भी आकर्षक तबदीली का आभास होना चाहिए ताकि उनकी शिक्षा ग्रहण करने में रूचि के साथ ही उनकी ग्रहण शक्ति का भी विकास हो सके

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कामता प्रसाद सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार गौड़, बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चन्द, वित्त एवं लेखाधिकारी हामिद हुसैन के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।



*M.ALI INFORMATION DEPTT. BIJNOR*

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago