बिजनौर डीएम व चेयरपर्सन ने स्ट्रीट विल्डरों को वितरित किए प्रमाण पत्र पीएम मोदी ने किया वर्चुअल संवाद

Bijnor news: प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेल्डर आत्मनिर्भर निधि के तहत स्ट्रीट वेल्डरों को प्रमाण पत्र वितरित किए और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल संवाद किया,

मंगलवार को नगर पालिका परिषद बिजनौर द्वारा एजाज अली हॉल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएम में लाइव सम्बोधन किया।

नगर पालिका परिषद बिजनौर की चेयरपर्सन श्रीमती रुखसाना की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी के संचालन में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में डीएम श्री रमाकांत पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिन्होंने लाभर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ और एसडीएम सदर विक्रमादित्य मलिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। नगर पालिका परिषद बिजनौर के चेयरपर्सन पति एंव वरिष्ठ समाजसेवी शमशाद अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत बिजनौर शहर में अबतक 5 सौ से ज्यादा स्ट्रीट वेल्डरों के रजिस्ट्रेशन किए गए है। जिन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10 हज़ार रुपयों का ऋण मिलेगा। जिन रेहड़ी, पटरी और छोटे दुकानदारों ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वो पालिका कार्यालय पहुचकर लाभ प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में पालिका के सभासदगण और नगरवासी भी शामिल हुए

बिजनौर से आकि़फ अंसारी की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago