बिजनौर से AIMIM की महिला जिला पंचायत सदस्य ने सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के बेटे पर लगाये गम्भीर आरोप

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 30 जुलाई, 2021

Bijnor: अक्सर विवादों में रहने वाले सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन और उनके परिवार पर एक और आरोप लगा है इस बार का इल्ज़ाम संगीन भी है और शर्मनाक भी है।

AIMIM पार्टी के जिला पंचायत सदस्य सलीम सिद्दीकी ने वाह्टसप चैटिंग स्क्रीन साट दिखाते हुए सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के बेटे पर आरोप लगाया है कि वह उनकी पत्नी के मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज कर रहे हैं।

आधे से ज़्यादा मैसेज डीलीट भी कर दिये हैं मना करने पर अन्य नम्बरो से कॉल करके धमकाया जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

आप को बता दें कि जलीलपुर ब्लॉक के वार्ड संख्या 28 से एआईएमआईएम पार्टी के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य मो. सलीम का आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में उन्होंने अमनदीप सिंह के कहने पर चरनजीत कौर को समर्थन किया था।

उस दौरान चरणजीत कौर से उनकी बातें होती रहती थी। चरनजीत कौर उन्हें अपने साथ पंजाब भी ले गयी थी। जहाँ उनकी पत्नी भी साथ गयी। चुनाव के बाद राशिद के लड़के नवेद ने चरणजीत कौर से उनकी पत्नी का मोबाइल नम्बर ले लिया। जिसके बाद नवेद उन्हें व्हाट्सअप पर अश्लील मैसेज करने लगा।

मना करने पर जान से मारने की धमकी दी और लगातार अश्लील मेसेज किए। जिसकी शिकायत जब सलीम ने राशिद हुसैन से की तो बेटे की गलती पर अफसोस जाहिर करने की बजाय उन्होंने सलीम को ही अपशब्द कहने शुरू कर दिए और कहा कि चुपचाप सब सहते रहों नहीं तो फर्जी मुकदमें में फंसाकर जेल भिजवा दूंगा

जिला पंचायत सदस्य सलीम ने बताया कि चुनाव के बाद राशिद ने उन पर समाजवादी पार्टी में शामिल होने का भी दबाव बनाया था, लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया था

इस आर्टिकल को शेयर करे व ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए ©️Bijnor Express पर बने रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के ऐप से अपने फ़ोन पर पाएं रियल टाईम अलर्ट और सभी खबरें डाऊनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago